Search

 
 
 

गिरिडीह के 2 व्यवसायियों के ठिकानों पर आईटी की रेड

 
Giridih : गिरिडीह में इनकम टैक्स (आईटी) की टीम ने एक बार फिर दबिश दी है. चुनावी माहौल में आईटी की टीम ने इस बार किसी नेता के घर नहीं, बल्कि शहर के दो व्यवसायियों के ठिकानों पर दबिश दी है. इनकम टैक्स, रांची की टीम शुक्रवार सुबह से गिरिडीह के किताब-कॉपी के कारोबारी मनीष बर्णवाल उर्फ मिंटू के बरगंडा स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है. मनीष बर्णवाल उर्फ मिंटू की शहर के जेपी चौक पर शारदा भवन नामक किताब-कॉपी की दुकान है. वहीं आयकर विभाग की दूसरी टीम गिरिडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित राकेश बर्णवाल की शैलपुत्री स्टील नामक फैक्ट्री व उनके आवास पर छापेमारी कर रही है. आयकर विभाग के एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह में अलग-अलग वाहनों से दोनों व्यापारियों के ठिकानों पर पहुंचे और एक साथ छापेमारी शुरू कर दी. टीम घर व फैक्ट्री में कारोबार से संबंधित फाइलों व कागजात को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. आशंका जाहिर की जा रही है कि टीम आयकर चोरी की जांच कर रही है. हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gas-tanker-overturns-in-topchanchi-driver-injured/">धनबाद

: तोपचांची में गैस टैंकर पलटा, चालक जख्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही