Search

 
 
 

इन जगहों पर अनोखे अंदाज में होती है रंगों की बारिश

 
Lagatar Desk: हिंदू धर्म में होली के त्यौहार का महत्व काफी अधिक है. हर जगह की होली की अलग-अलग विशेषताएं हैं और लोग इसे काफी हर्षोल्लास से मनाते हैं. देश के अलग -अलग राज्यों में होली का पर्व अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. कई लोग अपने पर्व को यादगार बनाने के लिये उन जगहों की होली का लुत्फ उठाने जाते हैं.

बरसाना की होली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-79.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है. लोग यहां पूजा करने आते हैं. यहां की होली भी काफी खास है. बरसाना की होली से हर कोई वाकिफ है. बरसाना और नंद गांव में खेली जाने वाली होली के बारे में यह मान्यता है कि कृष्णा राधा संग होली खेलने यहां आए थे. तभी से यह प्रक्रिया जारी है. बरसाना होली में पुरुष कृष्ण बनते हैं तो महिलाएं राधा और फिर महिलाएं पुरुषों को लाठी से मारती है. लट्ठमार होली देश भर में काफी प्रचलित है.

पंजाब में खेला जाता है होला मोहल्ला होली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-80.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आमतौर पर होली में रंगों और गुलालों से खेला जाता है, लेकिन पंजाब में होला मोहल्ला होली काफी अलग तरीके से मनाया जाता है. इस दिन घुड़ सवारी और तलवार बाजी का आयोजन किया जाता है. लोग काफी एन्जॉय करते हैं. पंजाब में इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया जाता है.

बांके बिहारी मंदिर की होली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-81.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बांके बिहारी मंदिर की होली भी काफी अलग है. माना जाता है कि यहां खुद कृष्ण सफेद कपड़े पहनकर आए थे और अपने भक्तों पर गुलाल और फूलों की बारिश की थी. अब यहां के पुजारी भी वहां मौजूद दर्शकों पर गुलाल फेंकते हैं. यहां की होली देखने भी दूर-दूर से लोग आते हैं.

उदयपुर की होली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-82.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उदयपुर की होली भी काफी खास होती है. यहां होली पर मेवाड़ के राजा अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें रॉयल सिटी पैलेस ले जाते हैं. इस दिन यहां राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. यहां बोनफायर से होलीका दहन होती है और यह उल्लास दो दिन देखने को मिलते हैं. इस खास दिन पर लोग राजस्थानी पहनावे में नजर आते हैं.

गोवा की होली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-83.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोवा भी होली सेलिब्रेशन के लिए काफी चर्चा में है. पांच दिन तक चलने वाली होली को सिग्मो-उत्सव कहते हैं. इस दौरान परेड भी निकाला जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते है. उत्सव के अंतिम दिन रंगों की बारिश होती है और लोग खूब डांस करते हैं. इसे भी पढ़ेंरांची">https://lagatar.in/ranchi-dgp-will-hold-a-review-meeting-on-march-6-regarding-crime-control-and-law-and-order/">रांची

: 6 मार्च को डीजीपी करेंगे समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था पर होगी चर्चा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही