Search

 
 
 

अतिवीर ग्रुप के ठिकानों आईटी रेड खत्म, 125 करोड़ की अघोषित आय के दस्तावेज मिले

 
Ranchi: आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने 17 मार्च को लौह फैक्ट्री अतिवीर समूह के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. यह छापेमारी अभियान चौथे दिन शनिवार को खत्म हुई है. जानकारी के अनुसार चाइना प्लांट में चौथे दिन छापेमारी खत्म हुई. बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 125 करोड़ की अघोषित आय का अब तक पता चला है. इसके अलावा लगभग तीन करोड़ नकद और एक करोड़ की ज्वेलरी बरामद हुई है.15 लॉकर भी मिले हैं जिनकी जांच होनी है. लॉकर को फिलहाल नहीं खोला गया है.

इन ठिकानाें पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के द्वारा गिरिडीह में अतिवीर स्टील फैक्ट्री, चाइना स्टील फैक्ट्री, श्रीवीर फैक्ट्री, अतिवीर ग्रुप का ऑफिस, ग्रुप के मालिक संताेष सरावगी का आवास,साईं ट्रांसपाेर्ट ओर साईं राेडवेज का ऑफिस में छापेमारी की गई. इसकेे अलावा अतिवीर ग्रुप के लिए ब्राेकरिंग करने वाले झरिया के काराेबारी संजर केजरीवाल का आवास. धनबाद में सिटी सेंटर स्थित एक प्रतिष्ठान और पटना में कुछ जगह छापेमारी की गई. इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/maoist-sub-zonal-commander-rushed-to-hospital-to-conduct-corona-investigation/40172/">कोरोना

जांच कराने अस्‍पताल पहुंचा माओवादी सब जोनल कमांडर पुलिस के हत्थे चढ़ा

16 मार्च को एक साथ शुरू हुई थी कई ठिकानों पर छापेमारी

आयकर विभाग ने बीते 16 मार्च की सुबह अतिवीर ग्रुप के गिरिडीह, धनबाद और पटना में 18 ठिकानाें पर छापेमारी शुरू की थी. इन ठिकानाें से आयकर विभाग ने आय-व्यय और खरीद-फराेख्त से जुड़े कागजात, चालान और रसीदें जब्त की गई हैं. स्टील फैक्ट्री और कार्यालय समेत कुछ जगहाें से कंप्यूटर के हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण भी कब्जे में लिए गए है. छापेमारी टीम में पटना, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, काेलकाता और भागलपुर के आयकर अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/two-lakh-plfi-militant-arrested-in-khunti-accused-of-killing-three-including-bjp-leader/40136/">खूंटी

में दो लाख का इनामी PLFI उग्रवादी गिरफ्तार, भाजपा नेता समेत तीन की हत्या का है आरोपी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही