Search

 
 
 

धनबाद के 3 प्रतिष्ठानों में आईटी के सर्वे में बड़े पैमाने पर कर चोरी के मिले सबूत

 
Dhanbad : धनबाद के तीन प्रतिष्ठानों पंडुकी स्थित सौरव कोक इंडस्ट्री, जोड़ाफाटक रोड़ के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम और बैंक मोड़ में राधा कृष्ण ज्वेलर्स में आयकर का सर्वें 23 मार्च को दूसरे दिन भी जारी रहा. आयकर की की टीम पिछले 24 घंटे से तीनों प्रतिष्ठानों में जमी हुई है. टीम ने वहां से कागजात, कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी उपकरणें को जब्त कर जांच कर रही है. सूत्रो के जानकारी के अनुसार, टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर आकर की चोरी के साक्ष्य जुटाए हैं. तीनों प्रतिष्ठानों ने इनकम टैक्स रिटर्न में अपनी वास्तविक कमाई छुपाई है. क्योंकि रिटर्न में जितना आय दर्शाया गया है, आंकड़ा उससे कई गुना अधिक मिला है. हालांकि इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-glider-collided-with-house-near-birsa-munda-park-two-injured-including-pilot/">धनबाद

: बिरसा मुंडा पार्क के पास मकान से टकराया ग्लाइडर, पायलट समेत दो जख्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही