Search

 
 
 

अगले पांच दिनों तक होगी बारिश, तापमान गिरेगा

 
Ranchi : रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार को मौसम शुष्क रहा. पूरे दिन धूप से तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले पांच दिनों 25 से 30 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदलेगा. बारिश होने के आसार हैं. इससे तापमान में गिरेगा. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. हालांकि मॉनसून की गतिविधि कमजोर रही. सबसे अधिक वर्षा 36 एमएम बोकारो में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.2°C गोड्डा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C रांची में दर्ज किया गया.

झारखंड का मौसम पूर्वानुमान 

25 जुलाई : राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. शेष भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 26 जुलाई : राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. 27 जुलाई : राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 28 जुलाई : राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. शेष भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है . 29 जुलाई : राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 30 जुलाई : राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-doctor-dr-s-ali-accused-of-negligence-family-said-patient-died-due-to-overdose-of-anesthesia/">रांचीः

डॉ एस अली पर लापरवाही का आरोपः परिजन बोले- एनेस्थीसिया के ओवर डोज से हुई मरीज की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही