Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 3 और 4 फरवरी को होगी बारिश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: कोयलांचल में मौसम का मिजाज सोमवार 31 जनवरी को भी शुष्क बना रहा. हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से ठंड में कमी देखने को मिली. लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने अपना एहसास कराना शुरू कर दिया. दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा तथा रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है. अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकेगी. इससे रात की ठंड में थोड़ी कमी आएगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिन बाद धनबाद सहित राज्य के सभी हिस्सों में देखने को मिलेगा. 3 फरवरी की शाम को  राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 4 फरवरी को राज्य के सभी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. 5 फरवरी को साइक्लोन कमजोर हो जाएगा. कहीं कहीं बारिश हो सकती है. मौसम के इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में कमी आएगी. लेकिन 6 फरवरी से स्थिति बदलेगी. आसमान साफ होने के साथ अच्छी धूप का आनन्द लेने का अवसर मिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही