24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद में हुई
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं- कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 12.0 मिमी पुतकी (धनबाद) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.6 °C डालटनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4°C रांची में दर्ज किया गया.मानसून आने तक मौसम में उतार-चढ़ाव
रांची मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मानसून से पहले की गतिविधियां मौसम को प्रभावित करेंगी. राज्य के विभिन्न हिस्सों के मौसम में उतार- चढ़ाव होगा. इसे भी पढ़ें – रजरप्पा">https://lagatar.in/damodar-festival-on-may-30-in-rajarappa-governor-will-attend/">रजरप्पामें 30 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल शामिल होंगे [wpse_comments_template]
Leave a Comment