Search

रांची में दो दिन होगी बारिश, फिर बढ़ सकता है पांच डिग्री तक तापमान

Ranchi : रांची में सोमवार को दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. बादय छाये रहे. मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को भी रांची सहित कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन राजधानी सहित राज्य में फिर गर्मी बढ़ सकती है. तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 31 मई या एक जून को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है.

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद में हुई

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं- कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 12.0 मिमी पुतकी (धनबाद) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.6 °C डालटनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4°C रांची में दर्ज किया गया.

मानसून आने तक मौसम में उतार-चढ़ाव

रांची मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मानसून से पहले की गतिविधियां मौसम को प्रभावित करेंगी. राज्य के विभिन्न हिस्सों के मौसम में उतार- चढ़ाव होगा. इसे भी पढ़ें – रजरप्पा">https://lagatar.in/damodar-festival-on-may-30-in-rajarappa-governor-will-attend/">रजरप्पा

में 30 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल शामिल होंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//