- सुझावों और दूसरे राज्यों की योजना का अध्ययन हो रहा, अभी समय लगेगा : गजानंद राम
सीएम की सहमति के बाद 19 नवंबर को जारी हुआ था ड्राफ्ट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद 19 नवंबर 2022 को अवैध मकानों को रेगुलर करने की योजना का ड्राफ्ट तैयार किया गया था. इसमें 31 दिसंबर 2019 के पहले भवनों को रेगुलर करने की बात कही गई थी. ड्राफ्ट के मुताबिक 15 मीटर की ऊंचाई तक वाले तीन मंजिला भवनों को रेगुलर किया जाएगा, वहीं 500 वर्गमीटर से कम प्लॉट का प्लिंथ क्षेत्र 100 प्रतिशत और 500 वर्गमीटर से बड़े प्लॉट का प्लिंथ क्षेत्र 75 फीसदी या 500 वर्गमीटर (दोनों में जो भी कम हो) होना चाहिए. दिसंबर 2022 तक सरकार ने इस ड्राफ्ट पर आपत्तियां और सुझाव मांगी थी.लोग चाहते हैं बिना शर्त अवैध मकान वैध कर दे सरकार
अधिकांश लोगों ने बिना शर्त अवैध मकानों को नियमित करने का सुझाव दिया है. लोगों ने विभाग को सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर बने मकानों, एग्रीकल्चर लैंड और ओपन स्पेस में बने भवनों को भी रेगुलर करने का सुझाव दिया है. राज्य के शहरी निकायों में करीब 7 लाख भवन अवैध हैं. इनमें से अधिकांश ने नक्शा पास कराये बिना मकान बनाया है, जबकि कई लोगों ने नक्शा पास कराने के बावजूद नक्शे के मुताबिक मकान नहीं बनाया है. सबसे ज्यादा अवैध मकान राजधानी रांची में हैं. रांची में करीब सवा दो लाख मकान हैं. इनमें से 33 हजार का ही नक्शा पास है. 1 लाख 90 हजार मकानों में से अधिकांश सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर बने हैं. कई लोगों ने नदी-नालों और जल स्त्रोतों को घेरकर मकान बनाया है. कई जमीनों का मामला कोर्ट में भी लंबित है. इसे भी पढ़ें –दो">https://lagatar.in/investigation-report-has-to-be-given-to-dc-on-the-death-of-two-prisoners-yet-not-received-from-the-judicial-magistrate/">दोकैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली [wpse_comments_template]

Leave a Comment