Search

बोकारो एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने में लगेगा वक्त

Bokaro :  बोकारो एयरपोर्ट से विमानों को उड़ान भरने में अभी समय लगेगा. कुछ तकनीकी अड़चन से विलंब हो रहा है. तकनीकी अड़चन दूर करने में एयरपोर्ट अधिकारी लगे हैं. वैसे यह हवाई अड्डा बनकर तैयार है. विमानों को उड़ाने भऱने से बोकारो समेत आसपास के जिलों के लोगों को हवाई जहाज यात्रा में सहूलियत होगी. वैसे उम्मीद है कि मार्च तक सारा काम पूरा कर लिया जाएगा. बोकारो एयरपोर्ट की ताजा स्थिति जानने के लिए स्थानीय भाजपा विधायक विरंचि नारायण, बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हवाई अड्डे का दौरा किया. भ्रमण के  दौरान विधायक समेत अन्य अधिकारियों ने आगमन और प्रस्थान में बन रहे काउंटर, यात्री सुविधा की अलग-अलग व्यवस्था का जायजा लिया. दौरे के बाद विधायक ने कहा कि कुछ तकनीकी खामियां हैं जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा. खामियों के दूर होते है विमान उड़ान भरेगा. बताते चलें कि बोकारो एयरपार्ट का रनवे बनकर तैयार है. रडार सिस्टम, फायर ब्रिगेड रूम, आगमन और प्रस्थान प्वाइंट, प्रवेश और बाहर निकलने के रास्ते बनकर तैयार है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अधिकारी सह बोकारो एयरपोर्ट की इंचार्ज प्रियंका शर्मा प्रियंका ने कहा कि इस हवाई अड्डे का निर्माण उच्च क्वालिटी के तहत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मार्च तक सारा काम पूरा हो जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=249699&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : वेदांता ग्रुप 15 नंदघरों में लगा रही सोलर सिस्टम [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//