Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इटालियन डेलीगेट पहुंचा रांची स्मार्ट सिटी,किया दौरा

Ranchi: यूरोपियन यूनियन इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल कॉपरेशन प्रोग्राम (आईयूआरसी) के तहत इटली का एक प्रतिनिधिनिमंडल तीन दिनों के रांची प्रवास पर है. इसमें इटली के रेजियो एमीलिया की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी और उनके दो सहयोगी शामिल हैं. मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने रांची में निर्माणाधीन रांची स्मार्ट सिटी का दौरा किया और स्मार्ट सिटी की सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार ने उन्हें पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए सारी जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल को कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर भी दिखाया गया. बता दें कि रांची और रेजियो एमीलिया के बीच कॉपरेशन सस्टनेबल अर्बन डेवलपमेंट इनॉगरेशन प्रोग्राम की शुरुआत हुई है. जिसके तहत दोनों शहरों के बीच नन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए नॉलेज शेयरिंग के कार्यक्रम होने हैं. रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया कि नन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए रांची शहर में पब्लिक बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम कार्यरत है, जिसका लाभ हर वर्ग के लोग ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/mafias-had-to-provide-vip-facilities-in-up-jails-superintendent-of-3-jails-suspended/">यूपी

के जेलों में माफियाओं को VIP सुविधा देना पड़ा महंगा, 3 जेलों के सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही