Search

 
 
 

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किया वीडियो...

 
 Bari :  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल में संपन्न जी7 शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपना एक सेल्फी वीडियो साझा किया है. मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मित्रता को जाहिर करते हुए इस वीडियो का शीर्षक नमस्ते दोस्तों, मेलोडी की ओर से दिया है. दोनों नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिणी इटली के अपुलिया की एक दिवसीय यात्रा के अंत में मुलाकात की थी.                                                                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत-इटली की मित्रता कायम रहे!

इस दौरान मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते निमंत्रण देने के लिए मेलोनी को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिये कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी. पांच सेकंड का यह वीडियो मेलोनी ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया था. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मेलोनी (47) ने वीडियो में कहा, मेलोडी टीम की ओर से नमस्कार.वीडियो में 73 वर्षीय मोदी हंसते हुए नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो को फिर से साझा करते हुए लिखा, भारत-इटली की मित्रता कायम रहे!

जी-7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की एक सेल्फी वायरल हुई थी

इससे पहले शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की एक सेल्फी वायरल हुई थी. शुक्रवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा था, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई.’’ बैठक के बाद मोदी ने कहा था, हमने वाणिज्य, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही