Search

 
 
 

FIH हॉकी ओलंपिक क्वॉलीफायर्स के लिए रांची पहुंची इटली टीम

 
Ranchi : पहली बार ओलंपिक में जगह बनाने के इरादे से इटली महिला हॉकी टीम गुरुवार को रांची पहुंची. FIH हॉकी ओलंपिक क्वॉलीफायर्स 2024 में अपनी शुरूआत इटली टीम फेडेरिका कार्टा और सारा पुग्लीसी के नेतृत्व में 13 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. रांची पहुंचते ही कैप्टन सारा पुग्लीसी ने आगामी टूर्नामेंट के बारे में उत्साह व्यक्त किया और अपकमिंग मैचों के लिए टीम की तैयारियों पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि हमने कुछ महीनों की साझा तैयारियां की हैं. हमने काफी काम किया है - हम यहां आए हैं और हम इस हफ्ते अपनी अंतिम कदमों की प्रशिक्षण को समाप्त करेंगे और फिर हम साथ में टूर्नामेंट शुरू करेंगे. यह काफी रोमांचक है. वहीं इटालियन स्किपर ने अपनी टीम की क्षमताओं में आत्मविश्वास जताया. कहा कि हम जानते हैं कि यह प्रतिस्पर्धा कठिन होगी. लेकिन सब कुछ खुला है और कुछ भी असंभावित नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/fih1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/who-is-vicky-babu-who-handles-the-arrangements-of-medical-college-hospital-demand-for-investigation/">पलामू

: कौन है विक्की बाबू जो संभालता है मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था, जांच की मांग

मुख्य कोच ने किया टीम का समर्थन

इटली महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच एंड्रेस मोंडो ने अपनी टीम का समर्थन किया. अनुभव की कमी के बावजूद बताया कि किसी भी टीम को उन्हें हल्का नहीं लेना चाहिए. हम बहुत नई और युवा टीम हैं और आप देख सकते हैं कि हम विभिन्न फॉर्मेशन का उपयोग कर रहे हैं. वर्तमान में रैंक में हमारा नंबर 19 हैं. लेकिन हमारी टीम, हमारे खिलाड़ियों की गुणवत्ता, हमें ऐसा महसूस नहीं होता कि हम 19 नंबर हैं. रांची आने पर सभी का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत हुआ. नागपुरी गाने पर सभी खिलाड़ी थिरकते नजर आये. इस मौके पर हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के प्रतिनिधि मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/fih2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि इटली FIH विश्व रैंकिंग में 19वीं स्थान पर हैं. प्रतियोगिता में पूल बी में हैं. प्रतियोगिता में पहला मैच न्यूजीलैंड, दूसरा 14 जनवरी को अमेरिका के साथ और 16 जनवरी को अपना अंतिम पूल मैच भारत के खिलाफ खेलेगी. इसे भी पढ़ें -रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ed-raid-on-vinod-singhs-grid-consultant-located-in-rospa-tower/">रांचीः

विनोद सिंह के रोस्पा टावर स्थित ग्रिड कंसल्टेंट में ED की रेड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही