Search

 
 
 

24 करोड़ की लागत से बनेगा आईटीआई बस टर्मिनल, 2027 में होगा तैयार

Ranchi News: बस टर्मिनल का कुल निर्माण क्षेत्र करीब 15 हजार वर्गफीट है. मुख्य भवन करीब 8 हजार वर्गफीट में बनकर तैयार होगा. यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त सुविधाए होगी. सभी भवन में पंखे लगाए जाएंगे. इसके अलावा स्टोर रूम भी बनाए जायेंगे. टर्मिनल में ड्राइवरों के लिए अलग कैंटीन बनाई जाएगी. इसके साथ ही दो बसों की एक साथ मरम्मत के लिए मेंटेनेंस शेड का निर्माण भी होगा.
 
आईटीआई बस स्टैंड

Ranchi News: आईटीआई बस टर्मिनल का निर्माण करीब 24 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है. 13 मई 2026 को निर्माण के लिए एग्रीमेंट हुआ था. टर्मिनल को 18 महीने में बनाकर हैंडओवर किया जाना है. वर्ष 2027 में यह पूरा होने की उम्मीद है. करीब तीन एकड़ जमीन पर बन रहा है. इस बस टर्मिनल को जी+2 स्वरूप में तैयार हो रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 10 कमरे बनाए जाएंगे, जहां रात में ठहरने की सुविधा मिलेगी. यात्रियों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा. टर्मिनल परिसर में फूड प्लाजा और कैंटीन भी उपलब्ध होगा.

 

15 हजार वर्गफीट में होगा निर्माण

बस टर्मिनल का कुल निर्माण क्षेत्र करीब 15 हजार वर्गफीट है. मुख्य भवन करीब 8 हजार वर्गफीट में बनकर तैयार होगा. यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त सुविधाए होगी. सभी भवन में पंखे लगाए जाएंगे. इसके अलावा स्टोर रूम भी बनाए जायेंगे. टर्मिनल में ड्राइवरों के लिए अलग कैंटीन बनाई जाएगी. इसके साथ ही दो बसों की एक साथ मरम्मत के लिए मेंटेनेंस शेड का निर्माण भी होगा. बसों के आवागमन को देखने के लिए इन और आउट के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे. दोनों गेटों पर गार्ड रूम भी होगा.

 

Uploaded Image

आईटीआई बस टर्मिनल की निर्माणाधीन फोटो

सीसीटीवी से होगी निगरानी, रोजाना 400 बसों का आवागमन

टर्मिनल परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा. मनचलों से निबटने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. वर्तमान में आईटीआई क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 400 बसों का परिचालन होता है. नए टर्मिनल में करीब 100 बसों के स्टॉपेज की व्यवस्था की होगी. आईटीआई बस टर्निमनल का कार्य एक्सल वेंचर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही