Search

 
 
 

इटकी आरोग्यशाला के भवन व सड़क का होगा जीर्णोद्धार, 44 लाख आवंटित

 
Ranchi : इटकी आरोग्यशाला के विभिन्न भवनों और सड़कों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य स्कीम के तहत विभाग द्वारा 44 लाख 46 हजार रुपए का आवंटन किया गया है. आरोग्यशाला परिसर में प्रशासनिक भवन से गौसिया पाकशाला होते हुए न्यू महिला वार्ड तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जाना है. साथ ही नर्सेज छात्रावास, अधीक्षक आवास एवं प्रशासनिक भवन गोलचक्कर के सामने पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण किया जाना है. राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी इटकी आरोग्यशाला के अधीक्षक होंगे. जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. इसे भी पढ़ें – बैडमिंटन">https://lagatar.in/triple-crown-to-ranchis-manisha-rani-tirkey-in-badminton-championship/">बैडमिंटन

चैंपियनशिप में रांची की मनीषा रानी तिर्की को ट्रिपल क्राउन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही