National News : भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित अन्य पार्टी नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को आज सुबह साढ़े चार बजे दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने के बाहर से हिरासत में ले लिया. इस पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है.
VIDEO | Delhi: Police detain IYC President Uday Bhanu Chib, other party leaders, NSUI workers outside Parliament Street police station. #DelhiNews #DelhiPolice (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/uUnY1y0mHT
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2026
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि IYC कार्यकर्ता रातभर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे. आज सुबह सभी को उठा लिया गया. बता दें कि कांग्रेस एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं रितु बराला और अथिरा विजयन के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस पर हमलावर है.
दरअसल CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया था. आरोप है कि इस दौरान रितु बराला और एक महिला पुलिसकर्मी के बीच मारपीट हुई थी. कांग्रेस ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और करने का आरोप लगाया है.
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब ने एक्स पर घटना का वीडियो साझा किया है. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हुए उन्होंने लिखा, रातभर एफआईआर मांगी, सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार! ये कैसा इंसाफ है, दिल्ली पुलिस?”
कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो साझा करते हुए लिखा, दिल्ली पुलिस यह भूल रही है कि उसे भारत के लोगों से वेतन मिलता है. भाजपा मुख्यालय से नहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.