Search

JAC 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 90.39 फीसदी परीक्षार्थी सफल, लड़कियों ने मारी बाजी

Ranchi :   झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (10वीं बोर्ड) का रिजल्ट जारी कर दिया है. मैट्रिक  परीक्षा में 90.39 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है. इस वर्ष 4 लाख 21 हजार 687 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 1,91,262 छात्र और 2,00,549 छात्राएं शामिल थीं. वहीं 418623 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 3,38,398 (90.39 फीसदी) पास हुए हैं. वहीं 2,05,110 परीक्षार्थी (54.20 फीसदी) फर्स्ट डिवीजन, 1,53,733 (40.65 फीसदी) सेकेंड डिवीजन और 19,555 (5.17 फीसदी) थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं.

जमशेदपुर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा

इस साल बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. परीक्षा में 91 प्रतिशत लड़कियां और 89.7 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं. जमशेदपुर का रिजल्ट सबसे अच्छा 94 प्रतिशत रहा. वहीं 84.5 फीसदी के साथ देवघर का सबसे खराब प्रदर्शन रहा. इससे पहले 2023 में मैट्रिक की परीक्षा में 95.38 फीसदी और 2022 में 91.19 फीसदी रिजल्ट रहा था. मौके पर जैक के अध्यक्ष अनिल महतो, शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव एसडी तिग्गा मौजूद रहे.

टॉप 3 में शामिल सभी परीक्षार्थी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग के 

10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 3 में शामिल सभी परीक्षार्थी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग के हैं. ज्योत्सना ज्योति 99.2 फीसदी अंक के साथ स्टेट टॉपर बनी है. वहीं 98.6 फीसदी अंक के साथ सना संजुरी सेकेंड स्टेट टॉपर और 98.4 फीसदी के साथ करिश्मा कुमारी व श्रीस्ति सौम्याल थर्ड स्टेट टॉपर रही. टॉप 10 की लिस्ट में 44 स्टूडेंट हैं. [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/dist_male_female.pdf"

attachment_id="875450" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true] [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/dist_rank-1.pdf"

attachment_id="875454" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true]

ऐसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
  • - सबसे पहले जैक की आधिकारिक वेबसाइट http://jacresults.com">

    class="spellred">jacresults.com 
    याhttp://jac.jharkhand.gov.in">या

    href="">http://jac.jharkhand.gov.in">

     jac.jharkhand.gov.in पर जायें. 
  • - कक्षा 10वीं का परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • - इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य डेटा डालें.
  • - फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
  • - सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जायेगा.
  • - रिजल्ट डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी प्रिंट करवा लें. 

6 से 26 फरवरी तक चली थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा 

बता दें कि जैक 10वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गयी थी. इस बार बोर्ड परीक्षा में 4 लाख 21 हजार 687 परीक्षार्थी शामिल हुए. बोर्ड परीक्षा को लेकर कुल 1,238 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. साल 2023 की बात करें जैक 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी. 10वीं की परीक्षा के लिए 1225 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. वहीं परीक्षा में 4.34 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp