Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 95.62 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष (93.16%) की तुलना में कहीं बेहतर है. इस बार कुल 2,28,959 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,27,222 ने परीक्षा दी और 2,17,273 छात्र सफल हुए. इसमें 1,07,867 प्रथम श्रेणी. 1,04,314 द्वितीय श्रेणी, 5,091 तृतीय श्रेणी और एक पास हुए हैं.
साहिबगंज के देव तिवारी स्टेट टॉपर
साहिबगंज के देव तिवारी 500 में से 481 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं. वे प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल के छात्र है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं.
इस साल जैक बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी. इससे पहले बोर्ड ने 27 मई को मैट्रिक का रिजल्ट और 31 मई को इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया था. इस बार इंटर साइंस में 79.26% और कॉमर्स में 91.2% छात्र पास हुए थे.
बता दें कि पिछले साल आर्ट्स में 93.16% परीक्षार्थी पास हुए थे. कांके प्लस टू हाई स्कूल की जीनत परवीन ने 472 अंकों के साथ स्टेट टॉप किया था. पिछली बार लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा था. आर्ट्स में 94.22% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.68% रहा था.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.
फिर ‘इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
उसके बाद अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
टॉप 10 स्टूडेंट की लिस्ट
रैंक | छात्र का नाम | अंक | स्कूल का नाम |
---|---|---|---|
1 | देव तिवारी | 481 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
2 | प्रेरणा कुमारी | 470 | आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा |
3 | सूरज कुमार दास | 466 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |
3 | कुमारी ऋतम्वारा | 466 | उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुम्हरलालो |
4 | श्रेया आनंद | 464 | आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा |
5 | अनन्य पाल | 463 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
5 | उषा रानी | 463 | राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ |
5 | शिवानी कुमारी | 463 | डॉ ए एन +2 हाई स्कूल, कैरो, लोहरदगा |
6 | तनु प्रिया शाही | 461 | आरएन शाही प्रोजेक्ट +2 एचएस, गोविंदपुर |
7 | स्वीटी बरनवाल | 460 | उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केंदुआदेवीपुर |
7 | आयुषी कुमारी | 460 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
7 | तन्नु कुमारी | 460 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
7 | लीपा गराई | 460 | एलबीएस +2 हाई स्कूल, जयपुरा |
7 | शान प्रताप सिंह | 460 | सेंट जेवियर्स कॉलेज |
7 | आलोक कुमार दास | 460 | यूपी +2 बीपी हाई स्कूल, भैया |
8 | अभिया शर्मा | 459 | उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची |
8 | मीनू पॉल | 459 | तारामणि मेमोरियल +2 एचएस, कराडुबा, घाटशिला |
9 | रईस शेख | 458 | राजकीय +2 विद्यालय, सोनारायथारी |
10 | तृषा प्रमाणिक | 457 | +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल |