Search

 
 
 

JAC BOARD 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस 79.26% और कॉमर्स में 91.2% छात्र पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है.

 

झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित JAC सभागार से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की.

 

इस बार साइंस में 79.26% छात्र पास हुए हैं. जबकि कॉमर्स में  91.2% छात्र परीक्षा में सफल हुए. 

 

साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

 

इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं.

 

पिछले साल की तुलना में इस बार साइंस में  7% और दो फीसदी अधिक छात्र

 

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक 789 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थीं, जिसमें लाखों छात्र शामिल हुए थे. 

 

साइंस में 98634 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 78186 बच्चे सफल हुए हैं. साइंस में 79.26% बच्चों ने सफलता हासिल की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है.

 

 78186 बच्चे 80.29% लड़कियां और 78.47% लड़के शामिल हैं.  साइंस में 38732 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 19383 द्वितीय श्रेणी और 63 तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की है.  

 

कॉमर्स में 22066 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 20285 बच्चों ने सफलता हासिल की है. बच्चों की सफलता का प्रतिशत 91.2% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में दो फीसदी अधिक है.

 

कॉमर्स में 12829 बच्चों ने प्रथम श्रेणी, 7234 ने द्वितीय श्रेणी और 222 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की है.  कॉमर्स में लातेहार जिला अव्वल रहा है.

 


ऐसे करें रिजल्ट चेक

 

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.
  • फिर ‘इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

 

टॉप 3 को पुरस्कार

 

12वीं परीक्षा में टॉप 3 स्थान पाने वाले छात्रों को राज्य सरकार पुरस्कार देगी. 

 

  •  रैंक 1 :   3 लाख नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन
  • रैंक 2  :  2 लाख नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन
  • रैंक 3 :  1 लाख नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही