Search

 
 
 

JAC BOARD : मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं कल से, प्रशासन ने की पुख्ता तैयारियां

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू होगी. परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
 

Ranchi :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू होगी. परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

 

राज्य के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं. इन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं उड़नदस्ता टीम की तैनाती की गई है. कदाचार रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई है. वहीं परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ले जाने पर प्रतिबंध है. 

 

JAC ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने को कहा है. प्रवेश पत्र के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

वहीं शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से शांत मन से परीक्षा देने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है. अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही