Search

 
 
 

JAC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जल्द हो नियुक्तिः AISA

 
Ranchi: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें याद करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने समय पर पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान और झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति की मांग उठाई. आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि झारखंड राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं की पिछले शैक्षिक सत्र की पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान अभी तक लंबित है. इस वर्ष की छात्रवृत्ति का वितरण भी प्रारंभ नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि झारखंड एक पिछड़ा हुआ राज्य है. जहां के अधिकांश छात्रवृत्ति पर निर्भर रहते हैं. खासकर मजदूर और किसान परिवारों के छात्र-छात्राएं समय पर छात्रवृत्ति न मिलने के कारण उनका शैक्षिक भविष्य प्रभावित हो रहा है.

JAC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करने की मांग

आइसा ने झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद रिक्त होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन महत्वपूर्ण पदों के खाली रहने के कारण लाखों छात्रों का कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड परीक्षाएं निकट हैं. लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है. जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं और उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है. आइसा की रांची प्रभारी संजना मेहता ने सरकार से शीघ्र छात्रवृत्ति भुगतान और JAC बोर्ड में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आइसा आंदोलन तेज करेगा. प्रदर्शन में शालिनी मेहता, सत्यप्रकाश, सोनाली केवट, सूरज मेहता, अरुण कुमार, सुहाना, आशुतोष, प्रियंका सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसे भी पढ़ें – वक्फ">https://lagatar.in/waqf-amendment-bill-2024-jpc-chairperson-jagdambika-pal-submits-committee-report-to-lok-sabha-speaker/">वक्फ

(संशोधन) विधेयक, 2024 : जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही