Search

 
 
 

JAC 10वीं बोर्ड कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा  7 अगस्त से, 30 से एडमिट कार्ड होगा डाउनलोड

काउंसिल ने बताया है कि परीक्षार्थी 30 जुलाई से JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.  सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित पहचान पत्र लेकर आने की सलाह दी गई है.
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने माध्यमिक (मैट्रिक) कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट और विशेष (सैद्धांतिक/व्यावहारिक) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होगी.

 

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. हालांकि आईटी एवं वोकेशनल विषयों की परीक्षा 7 अगस्त को सुबह 9:45 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

 

काउंसिल ने बताया है कि परीक्षार्थी 30 जुलाई से JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.  सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित पहचान पत्र लेकर आने की सलाह दी गई है.

 

परीक्षा कार्यक्रम

7 अगस्त (शुक्रवार) :  पहली पाली : वाणिज्य, गृह विज्ञान, आईटी व वोकेशनल, दूसरी पाली : उर्दू.

8 अगस्त (शनिवार) :  पहली पाली : हिंदी (कोर्स ए एवं बी), दूसरी पाली : विज्ञान.

10 अगस्त (सोमवार): पहली पाली : संस्कृत, दूसरी पाली : सामाजिक विज्ञान.

11 अगस्त (मंगलवार): पहली पाली : गणित, दूसरी पाली : फारसी, उरांव, कुरमाली, उड़िया, हो, पंचपरगनिया, संथाली, खोरठा, नागपुरी, बांग्ला, मुंडारी, खड़िया एवं अरबी.

12 अगस्त (बुधवार): पहली पाली : अंग्रेजी, दूसरी पाली : संगीत.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही