Search

 
 
 

JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट:  96.9% के साथ 5वें स्‍थान पर लातेहार

झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने 23 अप्रैल गुरूवार को 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. जिसमे 96.9 प्रतिशत के साथ लातेहार जिला राज्‍य में पांचवें स्‍थान पर है. जबकि गुमला 99.32 प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है. दुमका 99.02, पाकुर 98.56 और पूर्वी सिंहभूम 98.02 प्रतिशत के क्रमश: दूसरा से चौथा स्‍थान पर रहा है.
 

Latehar :  झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने 23 अप्रैल गुरूवार को 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. जिसमे 96.9 प्रतिशत के साथ लातेहार जिला राज्‍य में पांचवें स्‍थान पर है. जबकि गुमला 99.32 प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है. दुमका 99.02, पाकुर 98.56 और पूर्वी सिंहभूम 98.02 प्रतिशत के क्रमश: दूसरा से चौथा स्‍थान पर रहा है. 

 

इस वर्ष लातेहार जिला से कुल 11638 छात्र व छात्रों ने अपना निबंधन कराया था. इसमें लड़को 5339 और लड़कियों 6299 शामिल थे. परीक्षा में कुल 11577 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. इनमें से 2311 छात्र व 2930 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्‍त की है. 

 

जबकि 2650 छात्र व 2939 छात्राओं ने द्वितीय और 188 छात्र व 201 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुई हैं. 156 छात्र व 201 छात्रायें उतीर्ण नहीं हो पायी और 61 अनुपस्थित रहे. 97.04 छात्र व 96.79 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. पिछल वर्ष भी लातेहार का प्रतिशत 96.26 प्रतिशत रहा था.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही