Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JAC Exam 2021: 10वीं व 12वीं की परीक्षा होगी रदद्, गुरुवार शाम तक जारी हो सकती है अधिसूचना

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीबीएसई सहित कई राज्यों ने अपने यहां दसवीं और बारहवीं की परीक्षा रदद् कर दी है. इस सूची में आज झारखंड का भी नाम जुड़ने वाला है. आधिकारिक सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार गुरुवार शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी. इससे पहले जैक सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा था कि परीक्षाओं को लेने का फैसला राज्य सरकार करेगी. सीबीएसई सहित अन्य राज्यों में परीक्षाएं रदद् होने के बाद झारखंड बोर्ड से संबंधित छात्र और उनके अभिभावक काफी तनाव में थे और उनके द्वारा परीक्षाएं रदद् करने की मांग बार-बार सोशल मीडिया पर की जा रही थी. मुख्यमंत्री इस बाबत मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव सहित कई आला अधिकारियों के साथ राय विचार करेंगे. परीक्षाओं के टालने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं कि राज्य में जिस तरह कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोका गया है, वह किसी भी तरह से आगे बढ़े. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-womens-commission-members-bad-words-said-the-reason-for-increasing-crime-is-for-girls-to-use-mobile-phones/85895/">यूपी

: महिला आयोग की सदस्य के बिगड़े बोल, कहा- अपराध बढ़ने की वजह लड़कियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना

सीएम ने कहा था मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं बच्चे, टले सभी परीक्षा

बता दें कि बीते 23 मई को चार केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा सहित कई परीक्षाओं के आयोजन को लेकर हुई बैठक में सीएम हेमंत ने भी भाग लिया था. उन्होंने कहा था कि परीक्षा फिलहाल स्थगित होनी चाहिए. क्योंकि कई बच्चे संक्रमित हुए हैं और वे अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि वर्तमान हालात में अगर परीक्षा आयोजित होती है तो संक्रमण के फैलाव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. छात्र-छात्राएं बहुत मेन्टल स्ट्रेस से गुजर रहे हैं. केंद्र ने भी मुख्यमंत्री की सलाह पर गंभीरता से विचार करने के बाद सीबीएसई की परीक्षा को टाल दिया था. इसे भी पढ़ें –झारखंड">https://lagatar.in/central-paramilitary-forces-deployed-in-jharkhand-lost-14-soldiers-without-a-fight/85896/">झारखंड

में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने बिना लड़ाई के खो दिए 14 जवान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही