Search

 
 
 

JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए आज से भरे जाएंगे फॉर्म

Ranchi: परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगी.निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा.
 
जैक

Ranchi News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. परीक्षार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. 


परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगी.निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा.

 

परीक्षा शुल्क और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना परीक्षा फॉर्म भर लें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही