Search

 
 
 

जैक की मैट्रिक- इंटर परीक्षा OMR शीट से होगी, एक साथ होगी दोनों चरणों की परीक्षा

 
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा अब एक साथ ली जाएगी. परीक्षा एक साथ दो चरणों में होगी. पहले चरण में 40 अंक की परीक्षा ली जाएगी, जो बहुविकल्पीय सवालों की होगी. यह परीक्षा ओएमआर सीट पर ली जाएगी. वहीं दूसरे चरण की परीक्षा शॉर्ट एंड लांग आंसर वाली होगी. फिलहाल परीक्षा आयोजन के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है. परीक्षा के प्रस्ताव को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी मंजूरी दे सकता है. इसे भी पढ़ें - तेज">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-shared-the-video-in-the-blog-the-jdu-leader-said-man-it-is-bindas/">तेज

प्रताप यादव ने ब्लॉग में किया वीडियो शेयर, जदयू नेता ने कहा- बंदा ये बिंदास हैं

इस वर्ष होम सेंटर पर ही होगी परीक्षा

इसके बाद परीक्षा मार्च या अप्रैल में ली जाएगी. बेशक, परीक्षा के लिए नया प्रस्ताव और स्वरूप जरूर तैयार किया गया है. पर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को उतना ही समय मिलेगा जितना पहले मिलता था. यानी परीक्षा 3 घंटे समय मिलेगी. ऐसी संभावना बन रही है कि स्कूली साक्षरता विभाग मैट्रिक और इंटर की परीक्षा इस वर्ष होम सेंटर पर ही ले. इस पर विचार चल रहा है. फिलहाल होम सेंटर पर परीक्षा को लेकर क्या कुछ तैयारियां की जाएंगी इसे लेकर चर्चा की जा रही है. इसे भी पढ़ें - बंगाल">https://lagatar.in/tmc-is-planning-to-bring-a-censure-motion-against-bengal-governor-dhankhar-in-the-budget-session-of-parliament/">बंगाल

के राज्यपाल धनखड़ के खिलाफ संसद के बजट सत्र में  निंदा प्रस्ताव लाने की सोच रही टीएमसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही