Search

 
 
 

जैक बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, 94.1 % कुल छात्र हुए पास

 
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड ने मंगलवार को 8वीं का का रिजल्ट जारी कर दिया है. दस वर्ष 561774 छात्रों में से कुल 5,28,962 छात्रों ने परीक्षा पास की है. इस साल का कुल पास प्रतिशत 94.1592 % है. जैक द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 32,471 और 341 छात्रों को क्रमशः मार्जिनल और इन्कम्प्लीट के अंतर्गत रखा गया था. परीक्षा प्राधिकरण ने परिणामों के साथ झारखंड बोर्ड 8वीं की मार्कशीट भी जारी की गयी है. बता दें कि 8वीं के स्टूडेंट्स को रिजल्ट न आने के कारण नौवीं में एडमिशन लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसे बोर्ड ने सोल्व कर दिया है. अब रिजल्ट से पहले आठवीं के स्टूडेंट्स का नामांकन नौवीं में हो रहा है. स्कूलों में छुट्टी शुरू होने से पहले आठवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को नौंवी कक्षा में औपबंधिक नामांकन (प्रोविजनल एडमिशन) दे दिया गया है. झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम जारी हो चुका है और सामने आए आकंड़ों के अनुसार, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 डिवीजन की डिटेल इस प्रकार है. दक्षिणी छोटानागपुर: 98.08 प्रतिशत उत्तरी छोटानागपुर: 98.97 प्रतिशत पलामू: 98.74 प्रतिशत संथाल परगनाः 97.67 प्रतिशत सिंहभूमः 97.84 प्रतिशत 2023 में 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स 8वीं की परीक्षा में बैठे थे. जिसमें से 4,54,146 बच्चे परीक्षा में पास हो गए थे. पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 90.33 फीसदी रहा था. 2024 में राज्य में 8वीं की परीक्षा 9 से 17 मार्च तक आयोजित की गई थी. लगभग 5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. उनका इंतजार अब खत्म हो गया है, वे अब आधिकारिक साइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. छात्र अपना रिजल्ट जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट">http://jac.jharkhand.gov.in">

jac.jharkhand.gov.in
पर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. इसे भी पढ़ें - सरना">https://lagatar.in/protest-against-demolition-of-sarna-site-airport-road-remained-jammed-for-two-and-a-quarter-hours/">सरना

स्थल तोड़े जाने का विरोध : एयरपोर्ट रोड पौने दो घंटे रहा जाम, यात्रियों की फ्लाइट्स छूटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही