Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा ओएमआर शीट और लिखित होगी

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से 14 फरवरी से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनेवाली है. मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली और इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में होगी. इसमें प्रत्येक विषय की परीक्षा दो भागों में होगी. पहले भाग में ओएमआर शीट पर परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा. शेष डेढ़ घंटे की परीक्षा लिखित होगी. कुल मिलाकर 3 घंटे की परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर राज्य भर में 1696 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. मैट्रिक में लगभग 4.50 लाख और इंटर में लगभग 3.50 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जैक की तरफ से इसकी तैयारी चल रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिया गया है. इससे पहले कोविड-19 में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई थी. कई तरह की सावधानियां भी बरती गई थीं. इस बार भी परीक्षा में सावधानियां बरती जाएंगी.

अनुभव के लिए ओएमआर शीट में परीक्षा- सचिव एनके सिंह

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव एनके सिंह ने बताया कि ओएमआर शीट में परीक्षा लेने का कारण यह है कि इसके बाद विद्यार्थी कंपटीशन की परीक्षाओं में बैठते हैं. इसके लिए हम अभी से उन्हें तैयार कर रहे हैं. ओएमआर शीट में परीक्षा देने का अनुभव अभी से हो जाएगा, तो आगे चलकर विद्यार्थियों को कठिनाइयां नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसे भी पढ़ें – केंद्रीय">https://lagatar.in/union-minister-reviewed-the-nal-jal-yojana-instructions-to-complete-the-work-on-time/">केंद्रीय

मंत्री ने की नल-जल योजना की समीक्षाः ससमय काम पूर्ण करने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही