Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जडेजा पर लगा बॉल टेम्‍पर‍िंग का आरोप, BCCI ने जतायी नाराजगी, बताया क्‍या होता है …(Video)

Sports Desk : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले द‍िन बड़ा व‍िवाद हो गया. इस मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की. घातक गेंदबाजी से जडेजा ने ऑस्‍ट्रेल‍िया के 5 बल्‍लेबाजों को पवेल‍ियन भेज द‍िया. मगर अब ऑस्‍ट्रेल‍ियाई मीड‍िया ने जडेजा पर बॉल टेम्‍पर‍िंग का आरोप लगाया है. ऑस्ट्रेलिया के `फॉक्स क्रिकेट` चैनल ने जडेजा का एक वीडियो शेयर किया. इसमें जडेजा अपनी उंगली पर कुछ लगाने के बाद बॉलिंग करते नजर आए. अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि जडेजा एक मौके पर गेंद फेंकने से पहले साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के पास जाते हैं और उनसे कुछ लेकर अपनी उंगलियों में लगा लेते हैं. इसे ऑस्‍ट्रेल‍िया मीड‍िया बॉल टेम्‍पर‍िंग बता रही है.

माइकल वॉन ने भी उठाए सवाल

जडेजा के वीडियो पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भी सवाल उठाए हैं. पूछा जडेजा अपनी बॉलिंग फिंगर पर क्या लगे रहे हैं. उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. वहीं, ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान टिम पैन ने भी इस वीडियो को `इंटरेस्टिंग` यानी कि रोचक बताया.

जडेजा अपनी उंगली पर क्‍या लगा रहे थे?

वायरल वीड‍ियो पर BCCI ने बताया कि जडेजा अपनी उंगली पर दर्द कम करने का बाम लगा रहे थे. उन्होंने गेंद से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की. बॉल पर किसी भी तरह का सब्सटेंस लगाने से रिवर्स स्विंग में मदद मिलती है, जो कि तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, न कि स्पिनर्स के लिए. बता दें क‍ि जिस वक्‍त  का वीडियो वायरल हो रहा है, उस दौरान जडेजा 3 विकेट ले चुके थे. उन्होंने 47 देकर 5 विकेट लिए.

उस्मान ख्वाजा के DRS को ही बता द‍िया गलत

वहीं ऑस्‍ट्रेल‍ियाई मीड‍िया ने मैच के दौरान टीम के ओपनर उस्मान ख्वाजा के विकेट को भी गलत बताया. ख्वाजा पहली पारी के दूसरे ओवर में सिराज की बॉल पर LBW हुए. भारत ने अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया था. टीम इंडिया ने रिव्यू लिया और अंपायर को फैसला बदलकर ख्वाजा को आउट देना पड़ा. इस पर भी ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने कहा कि टीम इंडिया ने DRS टेक्नोलॉजी से छेड़छाड़ की है. इसे भी पढ़ें : जडेजा">https://lagatar.in/kangaroo-trapped-in-jadejas-claws-ashwin-also-danced-the-whole-team-piled-on-177-in-the-first-innings/">जडेजा

के पंजे में फंसे कंगारू, अश्‍व‍िन ने भी नचाया, पहली पारी में 177 पर पूरी टीम ढेर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही