Search

 
 
 

जादूगोड़ा : जामबीरागोड़ा में आप की सभा में 60 समर्थकों ने ली पार्टी की सदस्यता

 
Jadugoda : रविवार को माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव के जामबीरागोड़ा टोला में आम आदमी पार्टी की संपन्न सभा में 60 समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के संगठन मंत्री शंभू सिंह गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्ट राजनीति को ईमानदार राजनीति में बदल कर राजनीति की शुरुआत की है. 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ अपना उम्मीदवार उतारेगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-will-be-organized-in-sindoorgauri-phc-on-june-20/">चाकुलिया

: सिंदूरगौरी पीएचसी में 20 जून को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन
पार्टी के संगठन का ग्रामीण इलाके में भी तेजी से विस्तार हो रहा है और लोग पार्टी पर भरोसा जताते हुए जुड़ रहे हैं. मौके पर क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत के प्रतिनिधियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया. इस सभा को उपेंद्र कुमार पांडेय, गुणपति करुआ,रमेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही