Search

 
 
 

जादूगोड़ा: संगठन विस्तार में आम आदमी पार्टी ने ताकत झोंकी, कोतोपा में की बैठक

 
Jadugoda: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार में आम आदमी पार्टी ने ताकत झोंक दी है. जादूगोड़ा से 10 किलोमीटर दूर बीहड़ जंगल के बीच बसे  कोतोपा गांव में सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ग्रामीणों के संग बैठक की और संगठन से जोड़ा. इसी तरह की बैठक सोमायडीह व फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में भी आयोजित कर ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी को विचार धारा से अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें: मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-dispute-between-two-brothers-over-tashana-younger-brother-killed-elder-brother-by-beating-him-with-a-ladle-arrested/">मुसाबनी

: चखना को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, छोटे भाई ने कलछुल से मार कर बड़े भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार

आगामी चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी: शंभू सिंह

इस बाबत आम आदमी पार्टी नेता शंभू सिंह गांधी ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है. ग्रामीण पार्टी की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं. ग्रामीण इलाके में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी. इस बैठक में अधिवक्ता विनीता मिश्रा समेत अन्य नेताओ ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-one-day-series-first-one-day-match-on-tuesday-fierce-competition-expected/">भारत-इंग्लैंड

वनडे सीरीज: मंगलवार को पहला वनडे मैच, जोरदार टक्कर की उम्मीद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही