Search

 
 
 

जादूगोड़ा : केंदाडीह सीएचसी में की गई गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच

 
Jadugora : प्रधानमंत्री स्वास्थ्य मातृत्व अभियान के तहत केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (मुसाबनी) में प्रभारी सुंदर लाल मार्डी ने 105 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की. इस मौके पर 7 से 9 महीने की गंभीर गर्भवती महिलाओं को अगले जांच शिविर में अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी गई. इससे पूर्व जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी में भी शिविर लगाकर 19 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई. इस बाबत डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि इसके अतिरिक्त लेप्रोसी कॉलोनी मुसाबनी में कुष्ठ रोगियों की जांच, अग्रसेन भवन मुसाबनी में कोविड-19 का टीका अभियान भी चलाया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में केंदडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सुंदर लाल मार्डी, डॉक्टर स्नेहा समेत एएनएम व सहिया ने अहम योगदान दिया. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-getting-educated-through-nrbc-school-in-toybo-village-of-saranda-once-considered-a-stronghold-of-naxalites/">किरीबुरू

: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा सारंडा के टोयबो गांव में एनआरबीसी स्कूल के जरिये शिक्षित हो रहे बच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही