Search

 
 
 

जादूगोड़ा : आसेका ने संथाली भाषा ओलचिकी लिपि का परीक्षा परिणाम किया घोषित

 
Jadugora (Vidya Sharma) : सुंदरनगर के खूखड़ाडीह स्थित सिदो-कान्हू जाहेरथान में आसेका की ओर से शनिवार को संथाली भाषा ओलचिकी लिपि 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. इस मौके पर एक समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पलटन मुर्मू ने आसेका की ओर से संथाली भाषा ओलचिकी लिपि 2022 के परीक्षा परिणाम की घोषणा की. इस परीक्षा में धनबाद की सरिता कुमारी 85 % अंक लाकर सबसे अव्वल रही. जबकि दूसरे नंबर पर सोमाय माझी (पूर्वी सिंहभूम) को 82 .2 % अंक मिले वहीं सरस्वती मार्डी 82 % अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-rail-roko-agitation-took-place-in-khemashuli-and-intensified-people-gathered-from-jharkhand-too/">बहरागोड़ा

: खेमाशुली में रेल रोको आंदोलन हुआ और तेज, झारखंड से भी लोग जुटे

परीक्षा में कुल 212 छात्र-छात्राओं ने लिया था हिस्सा

बीते अगस्त माह में आयोजित इस परीक्षा में कुल 212 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सह मुख्य अतिथि पलटन मुर्मू, आसेका के महासचिव शंकर सोरेन, अध्यक्ष सुभाष चंद्र मार्डी, रोड़िया सोरेन, सोना राम सोरेन, डोमन टुडू, शारदा बास्के, मनिका हांसदा, राम चंद्र टुडू, सुरेंद्र टुडू, सोमांय टुडू समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही