Search

 
 
 

Jadugoda  : बाबू लाल सोरेन ने की पर्यावरण बचाओ-पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत

 
Jadugoda (Vidya Sharma) : झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन ने आज मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत न्यू सूरदा टाउन व घाटशिला कोर्ट में पर्यावरण बचाओ-पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत की. पहले दिन सुरदा बाबा तिलका चौक में साल वृक्ष, आम, कटहल आदि के 100 पौधे लगाए गए. श्री सोरेन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य मकसद क्षेत्र को हरा-भरा कर पर्यावरण को बचाना है. इसके बाद उन्होंने विभिन्न पंचायतों से आये हुए ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं को सुना व समाधान का भरोसा जताया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-full-dress-rehearsal-for-independence-day-held-in-seraikela/">Adityapur

: सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
इस अवसर पर सोहदा माझी बाबा दिलीप हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बाजार परिसर के अंदर प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी का आदमकद मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया. इसके पूर्व महिलाओं ने चरण धोकर पारंपरिक तरीके स्वागत किया. इस मौके पर गुड़ाबांधा के जिप सदस्य शिवनाथ मांडी, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन के सहायक सचिव लखन मुर्मु , सोहदा माझी बाबा दिलीप हेंब्रम, अगस्टिन विमल, मो.शब्बीर, सिदो मुर्मू, बिमल मार्डी, जितेन सोरेन, पोमा किस्कु, सिंगराई हेंब्रम, सन्नी मुर्मू, गुरुदास मुर्मू, दिलीप पातार, सिदान हांसदा, नायके बाबा मुकुरु हेंब्रम, किशन मुर्मू, सिंगराई मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-hemant-government-cheated-in-the-name-of-providing-job-and-unemployment-allowance-madhu-koda/">Kiriburu

: नौकरी व बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर हेमंत सरकार ने ठगा – मधु कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही