Search

 
 
 

जादूगोड़ा : गोपाल मैदान में 19 मार्च को आयोजित होगा बंग उत्सव, तैयारी शुरू

 
Jadugora (Bidya Sharma) : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 19 मार्च को बंग उत्सव को आयोजन होने जा रहा है. इसे सफल बनाने को लेकर शनिवार को गालूडीह रंकनी मंदिर में विनय दास बाबाजी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बंग भाषा के प्रति लोगों में असीम प्रेम व आस्था को जीवंत रखने के संकल्प के साथ ही विलुप्त होती बंगला भाषा की पढ़ाई को झारखंड भर के सभी प्राथमिक विधालय में शुरू करने की मांग पर विचार हुआ. इस मौके पर झारखंड सरकार से बगभाषियी के प्रति उदासीन रवैया पर चिंता जाहिर की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-i-still-follow-the-ideology-of-rss-jana-sangh-and-bjp-sarayu-rai/">जमशेदपुर

: आज भी आरएसएस, जनसंघ एवं भाजपा की आइडियोलॉजी फॉलो करता हूं- सरयू राय

सरकार से करेंगे बंग भाषा में पढ़ाई शुरू करने की मांग 

बैठक के बाद नव रंजन दास ने कहा कि झारखंड अलग राज्य होने के बाद बांग्ला भाषा के प्रति झारखंड सरकार की उदासीनता एवं हीन भावना ने हमारी भावना को ठेस पहुंचाया है. इसे लेकर सारे बांग्ला समाज को एकजुट करने व कला-सस्कृति को बचाने के लिए आगामी 19 मार्च (रविवार) को गोपाल मैदान में बंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने है. इसमें बांग्ला समाज की कला-सस्कृति को बचाने के अलावे बंग भाषा में पढ़ाई की मांग सरकार से की जाएगी. बैठक में बंग भाषा समिति के युवा अध्यक्ष डॉक्टर अमित चटर्जी, नव रंजन भकत, जगदीश भकत, उत्तम गुह , मलय कुमार दास, परितोष महतो, प्रणव सिन्हा, प्रणव बरात, सुभाष सिंह रॉय तथा संजय घोष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही