Search

 
 
 

Jadugoda : जादूगोड़ा में देश भक्ति के नारों के बीच भाजपा ने निकाली तिरंगा पद यात्रा

 
Jadugoda (Vidya Sharma) : जादूगोड़ा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में आज मंगलवार दोपहर तिरंगा पद यात्रा निकाली गई. इस मौके पर हाथ में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकता भारत माता की जय, वंदे मातरम् समेत देश भक्ति नारे लगा रहे थे. कार्यक्रम में पूरे घाटशिला विधानसभा समेत प्रदेश व जिला स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमे भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई. गीता मुर्मु ने इस बाबत कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आह्वान पर 10-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-babu-lal-soren-started-the-campaign-to-save-environment-and-plant-trees/">Jadugoda

  : बाबू लाल सोरेन ने की पर्यावरण बचाओ-पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत
जिसके तहत जादूगोड़ा में लोगो के बीच तिरंगा के प्रति सम्मान को लेकर पद यात्रा निकाली गई.यह पदयात्रा वीर शहीद सिदो कान्हु चौक से यूसिल अस्पताल पहुंच कर समाप्त हो गई. तिरंगा पदयात्रा में जादूगोड़ा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह , डॉक्टर सुनीता सोरेन, देवयानी मुर्मू, गीता मुर्मु, रूपाली सवैया, लखन मार्डी, हरा धन दास,गणेश सिंह सोलंकी, सत्या तिवारी,दिनेश साव , अनिल कुमार विश्वकर्मा रोहित सिंह परमार ,सुभाष सरदार,रोहित राकेश सिंह, अशोक विश्व कर्मा समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-full-dress-rehearsal-for-independence-day-held-in-seraikela/">Adityapur

: सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही