Search

 
 
 

Jadugoda: नरवा पहाड़ गुरा नदी से दो अज्ञात महिला के शव बरामद

 
Jadugoda: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा पहाड़ गुरा नदी  से गुरुवार को दो अज्ञात महिला के शव जादूगोड़ा पुलिस ने बरामद किये हैं. पहला शव सुबह में बरामद किया गया जबकि दूसरा शव शाम को नदी से निकाला गया. ग्रामीणों की सूचना पर जादूगोड़ा पुलिस ने शव को बरामद कर जमशेदपुर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.

सर व हाथ में चोट के निशान पाए गए

थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने दोनों महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि की है. उन्‍होंने कहा कि दोनों अज्ञात महिला की अन्यत्र जगह हत्या कर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के गुरा नदी पुलिया के नीचे बोरे में बंद कर फेंका गया. जिसकी जांच चल रही है. दोनों अज्ञात महिला के सर व हाथ में चोट के निशान पाए गए हैं. क्षेत्र में दो महिला की हत्या कर शव की बरामदगी के बाद जादूगोड़ा नरवा पहाड़ में सनसनी फैल गई है. समाचार भेजे जाने तक इस डबल महिला हत्याकांड के खुलासे में पुलिस जुटी है. इसे भी पढ़ें : दूसरे">https://lagatar.in/in-the-second-phase-out-of-528-candidates-148-have-criminal-cases-and-122-have-serious-criminal-cases/">दूसरे

चरण में 528 उम्मीदवारों में 148 पर आपराधिक व 122 पर गंभीर आपराधिक मामले
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही