Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूसील में हुआ बोनस समझौता, मजदूरों को बेसिक का 55 प्रतिशत मिलेगा

 
Jadugoda : बीते छह दिनों से यूसील में जारी गतिरोध को समाप्त करने को लेकर यूसील प्रबंधन व संयुक्त यूरेनियम संघर्ष समिति के नेता बाबू लाल सोरेन समेत राजा राम सिंह, सुरजीत सिंह, रमेश माझी, आनंद महतो के बीच रविवार को कंपनी गेस्ट हाउस में मैराथन बैठक हुई. बोनस वार्ता सुबह 11 बजे शुरू हुआ व रात्रि 8 बजे समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया गया. इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच दुर्गा पूजा से पूर्व बोनस के तौर पर बेसिक का 55 प्रतिशत राशि देने पर सहमति बनी. इस फैसले पर भी हड़ताली मजदूरों ने आपत्ति जताई है. हड़ताली मजदूरों का आरोप है कि उत्पादन होने से पूर्व ही वर्ष 2022-23 की बोनस राशि दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jairam-youth-sporting-club-durga-puja-pandal-is-ready-for-devotees/">आदित्यपुर

: जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए सजधज कर तैयार

मजदूरों ने जतायी आपत्ति

जबकि कंपनी को ब्लॉक ईयर 2021-22 का देना चाहिए था. जिसको लेकर मजदूर आपत्ति जता रहे हैं. समझौते के बाद संयुक्त यूरेनियम संघर्ष समिति के नेता बाबू लाल सोरेन ने हड़ताली मजदूरों को काम पर लौटने की अपील की है. बोनस समझौते में कम्पनी के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार, महा प्रबंधक एस के शर्मा, महा प्रबंधक चंचल मन्ना, लेखा अधिकारी टी के मुखर्जी, कार्मिक अधिकारी एस के सेनगुप्ता, वहीं मजदूर सगठनों की ओर से मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन, सुरजीत सिंह, राजाराम सिंह, आनंद महतो व रमेश माझी ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही