Jadugoda : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत तेरगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने को लेकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहीं हैं. दुलारी प्रजा केंद्र में ई-श्रमिक कार्ड से महिलाओं को जोड़ने का काम करवा रहीं हैं, ताकि हर गरीब परिवार केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ कर सशक्त बन सके व तेरेगा पंचायत आगे बढ़े. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-dalsa-team-reached-khadiyakocha-sabar-basti-expressed-concern-over-the-poor-condition/">Jadugoda
: खड़ियाकोचा सबर बस्ती पहुंची डालसा की टीम, बदहाली पर जताई चिंता इसी सिलसिले में तेरगा पंचायत भवन में आज सोमवार को ग्रामीण महिलाओ का ई-श्रम कार्ड,आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया. जिसको लेकर पंचायत भवन मेंभारी भीड़ उमड़ी. उपस्थित लोगों में से करीब 60 प्रतिशत लोगों को ई-श्रम कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत व राशन कार्ड से जोड़ा गया. इसे लेकर ग्रामीण काफी खुश दिखे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-mother-skandmata-the-fifth-form-of-goddess-was-worshiped-in-navdurga-temple/">Chandil
: नवदुर्गा मंदिर में देवी की पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की हुई पूजा [wpse_comments_template]
Jadugoda : तेरेगा की महिलाओं को ई-श्रमिक कार्ड से जोड़ रहीं मुखिया
Leave a Comment