Search

 
 
 

Jadugoda: यूसिल की नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की नरवा पहाड़  आवासीय कॉलोनी में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रविवार को     ए-टाइप चिल्ड्रेन पार्क और सी-टाइप क्षेत्र में सामूहिक सफाई अभियान चलाया तथा कॉलोनीवासियों से ई-वेस्ट और पुराने कपड़ों का संग्रह किया गया.
 
आवासीय परिसर की सफाई करते यूसिल के अधिकारी और कर्मचारी.

 Bidya Sharma

Jadugoda: भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की नरवा पहाड़  आवासीय कॉलोनी में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रविवार को ए-टाइप चिल्ड्रेन पार्क और सी-टाइप क्षेत्र में सामूहिक सफाई अभियान चलाया तथा कॉलोनीवासियों से ई-वेस्ट और पुराने कपड़ों का संग्रह किया गया.

2 अक्टूबर को सभी सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा

इस कार्यक्रम में करीबन 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया. आगामी 2 अक्टूबर को सभी सफाई मित्रों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. स्वच्छता अभियान  सम्पदा विभाग के प्रभारी के.एल. रंगैया,  एस.आर. हेंब्रम,  कुलदीप पटेल,  डी.एन. सिंह,  इमरान अहमद, पी.सी. दास,  पी.एस. शिरोडकर,  एस.एस. झा, ,टी.के. मांझी, चंदन कुमार, श्रीमती हेमलता पी. शिरोडकर,  बालकृष्ण मिश्रा,  गजिया हांसदा,  ए.के. श्रीवास्तव, प्रशांत के. महतो,  रविंद्रनाथ महतो, एस.के. सिंह, एन.के. सिन्हा, सिमांतो दास, एम.के. सिंह,  धनेश्वर प्रसाद, कैंटीन स्टाफ, नरवापाहाड़ सुरक्षा कर्मियों और सीआईएसएफ कर्मियों ने शिरकत की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही