Search

 
 
 

Jadugoda : जादूगोड़ा में कार व मोटरसाइकिल में टक्कर, एक घायल, एमजीएम रेफर

 
Jadugoda (Bidya Sharma) : जादूगोड़ा में संध्या समय कार व मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना यूसिल रेअर गेट के समक्ष घटी. इस हादसे में पोटका के बालीजुड़ी निवासी यदु नाथ मुर्मू घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया है. घटना के बाबत बताया जाता है कि पोटका थाना क्षेत्र के जादूगोड़ा कालिकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित बालीजुड़ी निवासी यदु नाथ मुर्मू (45) पिता कारू नाथ मुर्मू जादूगोड़ा से अपने घर वालीजुड़ी जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारू नाथ मुर्मू को यूसिल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-sdo-held-a-meeting-regarding-the-legal-arrangements-of-shri-krishna-janmashtami-fair/">Chakradharpur

: श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के विधि व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही