Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूसील कर्मियों की जारी हड़ताल के समर्थन में उतरे ठेका मजदूर

 
jadugora : यूसील में 75 प्रतिशत ठेका मजदूरों के हड़ताल पर जाने से कम्पनी प्रबंधन का हाथ-पैर फूलने लगा है.  हड़ताली यूसील ठेका कर्मियो की अगुवाई कर रहे है.  ठेकाकर्मी नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन से समान काम का समान वेतन व प्रॉफिट शेयरिंग देने की मांग की जा रही है. इसे लेकर कंपनी के महाप्रबंधक एसके शर्मा समेत कंपनी के वरीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. मांगे पूरी नहीं होने तक उनका हड़ताल जारी रहेगा. यूसीलकर्मियों की जारी हड़ताल का समर्थन करते हुए ठेका कर्मी हड़ताल पर उतर आए है. इधर समान काम का सामान वेतन देने की मांग को लेकर ठेका कर्मियो ने बुधवार को माटीगोड़ा में प्रदर्शन किया. जिसकी अगुवाई पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी ने की. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-to-restore-the-facility-in-the-primary-school-the-peoples-representatives-submitted-a-demand-letter-to-the-dc/">मनोहरपुर

: प्राथमिक विद्यालय में सुविधा बहाल करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र 

यह समय यूसील ठेका कर्मियो के लिए परीक्षा की घड़ी है

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह घड़ी यूसील ठेका कर्मियो के लिए परीक्षा की घड़ी है. कंपनी प्रबंधन ने नो वर्क नो पे का नोटिस लगा दिया है. इस हड़ताल पर उन्होंने सवाल किया कि यूसील मजदूरों की इस हड़ताल से ठेका कर्मियो को क्या मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि यूसील में 75 प्रतिशत ठेका कर्मी है. ऐसे में उन्हें भी समान काम का समान वेतन लेने के हक बनता है.  उनके ही मेहनत के बल पर कंपनी अधिकारी प्रॉफिट शेयरिंग का लाभांश ले रहे हैं. जिस पर ठेका मजदूरों का भी हक बनता है. ऐसे में उनकी मांगे पूरी होने तक ठेका मजदूरों का भी मांग जारी रहेगा. इसे लेकर झारखंड खान सचिव से मुलाकात कर  बाते रखी जाएगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही