Search

 
 
 

Jadugoda : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरने जादूगोड़ा की डोमजूड़ी पंचायत में उमड़ी भीड़

 
Jadugoda (Vidya Sharma) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में जादूगोड़ा थाना अंतर्गत डोमजूड़ी पंचायत ने नया रिकॉर्ड बनाया है. कुछ ही दिनों में झामुमो के संयुक्त सचिव समर दास की अगुवाई में अब तक 550 महिलाओं ने फॉर्म भर कर पंचायत सचिव अमित रौशन बारा के पास जमा किया है. यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक चलेगा. आज रविवार को महिलाओं की भारी भीड़ डोमजुड़ी पंचायत भवन में उमड़ी. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-newly-appointed-bjp-mandal-president-and-district-officials-honored/">Ghatshila

  : भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष व जिले के पदाधिकारी सम्मानित
आंगनबाड़ी सेविकाओं प्रतिमा दास, आनंदिता दास, गुलाबी मुर्मु, अंजली मुर्मु, सपना सोरेन, बबली सोरेन, बारी हांसदा, सलमा बेसरा, आरसु मुर्मु समेत झामुमो संयुक्त सचिव समर दास, ग्राम प्रधान नंद गोपाल दास, सागर सरदार, अमर जय मार्डी, विक्रम दास, जयंत दास, आसनबनी भाजपा मंडल अध्यक्ष हल्धर दास ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना फॉर्म भरवाने में लोगों की मदद की. इस दौरान महिलाओ में फॉर्म भरने को लेकर काफी उत्साह दिखा. उन्होंने कहा कि यह योजना सफल हुई तो इस राशि को बच्चों के ट्यूशन फीस पर खर्च करेंगे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-girls-practicing-dance-for-independence-day/">Kiriburu

: स्वतंत्रता दिवस के लिए नृत्य के अभ्यास में जुटी बच्चियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही