Search

 
 
 

Jadugoda : पोटका माझी परगना का प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ रवाना

 
  • गायबाथान गांव के पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलेगा
Jadugoda (Vidya Sharma) : पाकुड़ में आदिवासियों के साथ मारपीट व उन्हें जमीन से बेदखल की घटना को लेकर पोटका माझी परगना व आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था का प्रतिनिधिमंडल माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मु व वीरेन टुडू की अगुवाई में शनिवार को पाकुड़ के लिये रवाना हो गया. प्रतिनिधिमंडल में पारगना बाबा लखन मार्डी, देश जायरेत बिरेन टुडू, जोगो पारानिक दीपक मुर्मू , बिन्दु सोरेन , हिरनपूर पारगना माशीह मरांडी, शिबू टुडू शामिल हैं. यह प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेगा और इसके बाद झारखंड के राज्यपाल को ज्ञापन सौंप न्याय का गुहार लगाएगा. पाकुड़ थाना क्षेत्र के गायबाथान गांव में जमीन विवाद और आदिवासी परिवारों के साथ मारपीट, महिलाओं के साथ हुई अभद्रता समेत बीते 27 जुलाई को केकेएम आदिवासी छात्रावास पाकुड़ के छात्रों की स्थानीय पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से पिटाई की घटना की जमीनी हकीकत जानने यह प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जा रहा है. इसके बाद पीड़ित आदिवासी परिवारों, एवं पुलिस की पिटाई से घायल छात्रों को न्याय व सुरक्षा प्रदान कर घटना का निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिये अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-women-will-become-empowered-through-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-sanjeev-sardar/">Dumaria

: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं बनेंगी सशक्त – संजीव सरदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही