Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : राजदोहा सूतमताड़ी में श्रद्धालुओं ने रांगा पहाड़ की देवी-देवताओं से मांगी मन्नतें

शिकार पर्व के दूसरे दिन राजदोहा सूतमताड़ी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में परंपरा, आस्था और आदिवासी संस्कृति की गूंज सुनाई दी. इस दौरान मुखिया अनिता मुर्मू समेत कुल 121 लोगों ने रांगा पहाड़ की देवी-देवताओं से मन्नतें मांगी.
Advertisement
Advertisement

Jadugora :   शिकार पर्व के दूसरे दिन राजदोहा सूतमताड़ी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में परंपरा, आस्था और आदिवासी संस्कृति की गूंज सुनाई दी. इस दौरान मुखिया अनिता मुर्मू समेत कुल 121 लोगों ने रांगा पहाड़ की देवी-देवताओं से मन्नतें मांगी. इससे पहले, पारंपरिक नृत्य और संगीत के माध्यम से रागा पहाड़ देवता को आमंत्रित किया गया. तत्पश्चात सभी श्रद्धालु लोटा में जल भरकर पहाड़ी देवी-देवताओं के समक्ष अपनी मन्नतें लेकर पहुंचे. वहीं 10 परिवारों ने, जिनकी मन्नतें पूरी हुई, भगवान के समक्ष श्रद्धा भाव से बकरी व बत्तख दान में चढ़ाई. 

Uploaded Image

सभी ने मन्नत मांग चढ़ावा चढ़ाने का लिया संकल्प

इस अवसर पर मुसाबनी प्रखंड के नीमडीह की रहने वाली विनीता मार्डी (16), जो पैर से विकलांग है, अपने मां के साथ भी आयी थी. मां सुनिया मार्डी ने अपनी बेटी के स्वस्थ होने की मन्नत मांगी.  इसी प्रकार राजनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज बी कुटुंब के गुपीया हेंब्रम, जो बोल नहीं पाता अपनी मां के साथ आये थे. उनकी मां ने भी रांगा पहाड़ देवता से मन्नतें मांगी. इस तरह 121 परिवारों ने अपनी-अपनी पीड़ा और विश्वास के साथ रांगा पहाड़ देवता से प्रार्थना की और ठीक होने पर चढ़ावा चढ़ाने का संकल्प लिया. 

Uploaded Image

इस आयोजन में राजदोहा माझी बाबा युवराज टुडू, सामाजिक कार्यकर्ता शिवचरण मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि भरत सरदार, टोला प्रधान सिमल हेंब्रम समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही