Search

 
 
 

Jadugoda : चेशायर होम पहुंच डीआईजी रमेश कुमार ने दिव्यांग बच्चों व महिलाओं के साथ बांटी खुशियां

इस मौके पर डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि यहां पर आना दिव्यांग बच्चों  व महिलाओं  के चेहरे पर मुस्कान लाना मुख्य मकसद है. उनके लिए कुछ कर सकें यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा.
 
दिव्यांगों के बीच नृत्य करतीं कावा उप प्रमुख सविता जायसवाल व साथ में महिला जवान.

Jadugoda : समाज  व परिवार से कटे दिव्यांग व असहाय  बच्चों एवं महिलाओं  के चेहरे पर मुस्कान लाने तथा उन्हें भी अपने परिवार का अहसास कराने को लेकर  रीजनल सीआरपीएफ  वेलफेयर एसोसिएशन ग्रुप केंद्र जादूगोड़ा की ओर से आयोजित कार्यक्रम  में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी रमेश कुमार सुंदरनगर  स्थित आर पी पटेल चेशायर होम पहुंचे व उनके बीच खुशियां बांटी. इन लोगों के बीच डीआईजी रमेश कुमार ने  पहुंच कर अपना प्यार   बांटा  व उनके साथ नृत्य कर सुकून के दो पल बिताए व संगीत के धुन पर  गीत का आनंद उठाया.

यहां पर आने का मुख्य मकसद दिव्यांग बच्चों  के चेहरे पर मुस्कान लाना :  रमेश कुमार

Uploaded Image

दिव्यांगों के बीच पहुंचकर उनका दर्द जानते डीआईजी रमेश कुमार.

इस मौके पर डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि ईश्वर ने उन्हें सोचने व समझने की क्षमता तो दी है लेकिन फिजिकल  अस्वस्थता उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है. ऐसे बच्चों के लिए सुंदरनगर स्थित आर पी पटेल चेशायर होम की सिस्टर इंचार्ज अच्छा काम  कर रही हैं. यहां पर आना दिव्यांग बच्चों  व महिलाओं  के चेहरे पर मुस्कान लाना मुख्य मकसद है. उनके लिए कुछ कर सके यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा.   

डॉ. उर्मिला गौरी ने  स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त में दवाइयां बांटी

Uploaded Image

चेशायर होम को सौंपे खाद्य सामग्री के साथ खड़े जवान.

इस दौरान जरूरत के मुताबित खाद्य सामग्री चेशायर होम को समर्पित किया. इसके पूर्व डॉ. उर्मिला गौरी ने  स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त में दवाइयां बांटी. इस मौके पर उपमहानिरीक्षक  रमेश कुमार, क्षेत्रीय कावा प्रमुख  रेणु सिंह, क्षेत्रीय  कावा उपप्रमुख्य सविता जायसवाल,  द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार, पवन कुमार, जफर आलम,  मकसद आलम समेत काफी संख्या में जवानों ने भाग लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही