Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा :  SBI में जश्न का माहौल, 70 साल पूरे होने पर बांटी मिठाइयां

Jadugora  :  जादूगोड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के 70 साल पूरे होने पर जश्न का माहौल है. इस मौके पर पूरे बैंक को बैलून से सजाया गया है. समारोह के मुख्य अतिथि सह यूसिल के वित निर्देशक विक्रम केसरी दास ने केक काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की तरक्की में इस बैंक की अहम भूमिका है और विश्वास का नाम भारतीय स्टेट बैंक है.

Uploaded Image

 

पहले की तरह देते सेवा देते रहेंगे

क्षेत्रीय निर्देशक राजीव रंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पहले की तरह तत्परता के साथ खाताधारकों को सेवा देते रहेंगे. उन्होंने खाताधारकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से जुड़ने को कहा. बताया कि यह बुरे वक्त में एक सहायता राशि है.

 

बीते वर्ष 70 हजार करोड़ का हुआ मुनाफा :  प्राची दास

बैंक की शाखा प्रबंधक प्राची दास ने बताया कि पूरे देश में बैंक की 22,500 शाखाएं हैं, जिनमें खाताधारकों की संख्या 53 करोड़ है. प्राची दास ने ये भी बताया कि बैंकों को बीते वर्ष 70 हजार करोड़ मुनाफा हुआ है. जो इस बात का सबूत है कि बैंक लोगों के विश्वास पर खड़ा उतरा है. आगे भी इसी तरह की सुविधा खाताधारको को मिलती रहेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक की ओर से अविनाश सिंगोदिया, क्षेत्रीय निर्देशक राजीव रंजन, धनेश राम, विशाल कुमार समेत सभी बैंक कर्मियों ने अहम योगदान दिया. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही