Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: छठ पूजा को लेकर शांति समिति व पूजा कमिटी की बैठक में स्वच्छता पर फोकस

Jadugoda: छठ पर्व के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर  प्रशासन की ओर से बुधवार को जादूगोड़ा थाना परिसर में शांति समिति व पूजा कमिटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने की. बैठक में शांति समिति की ओर से सुशांत कुमार ने जादूगोड़ा शिव मंदिर छठ घाट की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया  तथा कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बने शौचालय की स्थिति बदतर हो गई है.

यूसिल प्रबंधन से साफ-सफाई व लाइटिंग की मांग

सुशांत कुमार ने बताया कि‍ वर्षों से सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है. ऐसे में यूसिल प्रबंधन से शौचालय की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के आने-जाने को लेकर लाइटिंग की मांग उठाई। प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए इस  दिशा में जल्द पहल का आश्वासन दिया है. बैठक में काली पूजा व दीपावली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आग्रह किया गया.

बैठक में उपस्थित लोग

बैठक में थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल, राधा चटर्जी, चंद्रमा देवी, उमापदों भक्त, वी रामा राव, मानस कुमार घोष, जुगल सिंह सरदार, हरेंद्र नाथ कश्यप, गोपाल पात्रों, रूप मंडल, तापस कुमार भक्त समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व मुखिया भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gang-printing-illegal-lottery-busted-in-kalubathan-leader-arrested/">धनबाद

: कालूबथान में अवैध लॉटरी छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही