Search

 
 
 

जादूगोड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता मधु कोड़ा भी कूद पड़े है. इधर आज शुनिवार को सुरदा क्रॉसिंग में भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया.
 

Jadugoda: घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता मधु कोड़ा भी कूद पड़े है. इधर आज शनिवार को सुरदा क्रॉसिंग में भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. 

 

इस मौके पर देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में प्रदेश से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

 

कार्यालय उद्घाटन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झारखंड सरकार के खिलाफ हुंकार भरी तथा कहा कि इस बार घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है.

 

दो बार जनता ने घाटशिला से झामुमो के प्रत्याशी दिवंगत राम दास सोरेन को समर्थन दिया. बदले में जनता को विकास के नाम पर कुछ नहीं मिला. बदले में लाठी-डंडे खानी पड़ी. 

 

सुरक्षा के नाम पर जनता को जेल भेजने का काम कर रही है. नौजवान काम  के अभाव में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे है. इस बार जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है. भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही