Search

 
 
 

Jadugoda: माताजी आश्रम हाता में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 104 लोगों की जांच

 
Jadugoda: माताजी आश्रम हाता में आज बृहस्पतिवार को रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर तथा पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर की ओर से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 104 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 78 का मोतियाबिंद ऑपरेशन को लेकर चयन किया गया. उक्‍त सभी मरीजों का  आगामी 29 नवंबर को पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर में निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. इसके पूर्व 28 नवंबर को 12 बजे माताजी आश्रम से रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के तत्वावधान से मरीजों को पूर्णिमा नेत्रालय भेजा जाएगा.

शिविर को सफल बनाने में  इनका रहा योगदान

शिविर को सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से डॉक्टर श्याम सुंदर व सिस्टर चंपा, रामकृष्ण मिशन की ओर से पशुपति महतो और फटिक चंद्र महतो एवं माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे, तपन मंडल, शंकर चंद्र गोप, बलराम गोप, कृष्ण पद मंडल, मोनी पाल, निताई महाकुड़, स्वपन दे, सुधांशु मिश्र, रघु नंदन बनर्जी, लोचना मंडल, दुलाल मुखर्जी,विश्वामित्र खंडायत, रविंद्र नाथ दास, प्रशांत मंडल, तपन कुमार मंडल आदि का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-counterattack-jmm-remained-in-dream-world-till-23rd-november-pratul-shahdev/">भाजपा

का पलटवार, 23 नवंबर तक ख्वाबों की दुनिया में रहे झामुमोः प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही